केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान संगठनों के साथ बातचीत की

“केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्‍ली में किसानों और किसान संगठनों के साथ बातचीत की। बैठक के बाद श्री चौहान ने कहा कि करीब 50 किसान नेताओं ने उनसे मुलाकात की”

केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्‍ली में किसानों और किसान संगठनों के साथ बातचीत की।

बैठक के बाद श्री चौहान ने कहा कि करीब पचास किसान नेताओं ने उनसे मुलाकात की। उन्‍होंने किसानों के सुझाव तथा उनके मुद्दों को सुना।

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्‍मा है।

श्री चौहान ने कहा कि किसान संगठनों ने फसलों की कीमतों तथा फसल बीमा के संबंध में अनेक सुझाव दिये।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *