महोबा में पटाखे से मूर्ति विसर्जन में मचा बबाल

फोटो शब्द द्वारा

15 / 09 / 2024 (शब्द) सुनील शर्मा

“महोबा में गणेश विसर्जन के दौरान पटाखा गिरने से हुआ विवाद, दो समुदायों में मारपीट, तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की”

महोबा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जलता पटाखा कच्चे मकान में गिरने से दो समुदाय आमने-सामने आ गए। अचानक विवाद मारपीट में बदल गया और देखते ही देखते बाल्टी से हमला और पथराव होने से तनाव की स्थिति बन गई।

घटना से आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पर नारेबाजी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की लेकर कई घंटे तक कोतवाली पर  हंगामा होता रहा। वही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर इलाक़े में लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लेकर शान्ति बनाए रखने के लिए इलाक़े में पुलिस बल तैनात कर दिया है। 

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के विशेष समुदाय के मोहल्ला कसौराटोरी का है।  बताया जाता है कि यहां गणेश विसर्जन के लिए दो मूर्तियां डीजे की धुनों पर निकल रही थीं।  इसी दौरान जलता पटाखा कच्चे मकान में गिरने से विवाद हो गया ।

सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत करा दिया और इसके बाद गणेश विसर्जन सकुशल सम्पन्न हो गया ।  

मूर्ति में शामिल प्रत्यक्षदर्शी अंशु साहू ने बताया कि मूर्ति हर वर्ष निकलती है लेकिन बेवजह विवाद किया गया। हमारी मांग है कि दोषियों को गिरफ़्तार किया जाए। गणेश विसर्जन के दौरान भक्तों के ऊपर हुए हमले से नाराज़ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और उन्होंने गणेश विसर्जन के दौरान भक्तों पर पथराव और पानी फेंकने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। 

वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष की प्रत्यक्षदर्शी महिला अकीला ने बताया कि  विसर्जन यात्रा से एक जलता पटाखा ने मेरे कच्चे मकान में फेंक दिया। जिससे उसमे पड़ी पॉलिथीन में आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए  पानी डाला और पटाखे जलाने से रोका तो सभी लड़ने पर अमादा हो गए।

दो समुदाय में विवाद होने की सूचना पर भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया और मामले को शांत कराया गया है।  घटना के बाद से पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए घटना स्थल सहित शहर के विभिन्न चौराहा पर पुलिस बल को तैनात कर दिया  है ।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *