राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, धार्मिक और सामाजिक जगत को बड़ी क्षति
पटना/अयोध्या: राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता और पहली ईंट रखने वाले श्री कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया। वह पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थायी सदस्य और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रह चुके थे। उनके निधन से धार्मिक और सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
कामेश्वर चौपाल ने अपना संपूर्ण जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित किया। 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखने का सम्मान उन्हें मिला था, जिससे वह राम मंदिर आंदोलन के एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व बन गए।
उनके निधन पर संत समाज, राजनीतिक हस्तियों और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद और श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
