सिरमौर में बरसात से हुए नुकसान से डरे लोग पहुंचे उपायुक्त  कार्यालय

“सिरमौर में बरसात का कहर: भांगवाली की महिलाओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा”

बीती बरसात से सिरमौर जिला में कई स्थानों पर बहुत नुकसान हुआ है खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि कटाव होने व् आवास के पास मलबा होने से लोग डरे हुए हैं व् समाधान को लेकर उपायुक्त  को ज्ञापन भी दे रहे हैं।

नाहन  विधानसभा क्षेत्र के तहत भांगवाली  ग्राम की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज नाहन  पहुंचा और अपनी समस्याओं बारे एक ज्ञापन उपायुक्त  को सौंपा।

गांव  की महिलाओं ने बताया कि उनके गांव  में नदी ने खेतों को काट  दिया है और अब आगे भी भू स्खलन हो रहा है। इसके इलावा उनके घरों के पास भी मलबे के ढेर लगे हुए हैं जोकि समस्या का कारण बने हुए हैं। जिसके कारण वो लोग बहुत परेशान हैं और इन्ही समस्याओं को लेकर आज वो एक ज्ञापन सौंप रहे हैं। 

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *