हेरिटेज वॉक में स्वच्छता का संदेश दिया

जोधपुर  हेरिटेज वॉक में विद्यार्थियों ने जोधपुर की विरासत को देखा हेरिटेज वॉक में स्वच्छता का संदेश दिया   पत्र सूचना कार्यालय, जोधपुर द्वारा भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों तथा नेहरू युवा केन्द्र के माई भारत स्वयंसेवको के सहयोग से  हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया

हेरिटेज वॉक में भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थी तथा नेहरू युवा केन्द्र के माई भारत स्वयंसेवको ने भाग लिया।   इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जोधपुर की विरासत के बारे के जानकारी देने के साथ साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और जन-जन में स्वच्छता के भाव को जागृत करना है।

हेरीटेज वॉक के दौरान स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान भी चलाया गया जिसमें विद्यार्थियों और माई भारत स्वयंसेवको ने घंटाघर और आसपास के क्षेत्र का कचरा एकत्रित कर सफाई भी की। इस अवसर पर गाइड श्री हरजीत सिंह ने विद्यार्थियों को घंटा घर, तूरजी का झालरा तथा पुराने शहर में हेरिटेज वॉक के साथ ब्ल्यू सिटी के बारे में जानकारी दी । 

मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत आज हेरिटेज वॉक का आयोजन घंटाघर से शुरू करके तूरजी का झालरा तथा पुराना शहर होते हुए घंटाघर तक किया गया।  हेरिटेज वॉक से युवाओं में स्थानीय विरासत और  संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है और वे अपने क्षेत्र में विकास के कार्य कर सकते हैं। स्वच्छता अभियान  से लोगों में जागरूकता बड़ी है साथ ही लोगों के जीवन में परिवर्तन भी आए हैं  ।   

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *