अयोध्या से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया आवारा सांड
अयोध्या से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस जनपद इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन पर रोकी गई ,क्योंकि वंदेभारत एक्सप्रेस के इंजन से आवारा सांड टकराने से इंजन का प्रेशर पाइप फट गया। उसको टेक्निकल टीम ने सही किया।
छोटी-मोटी कमियों को भी सही करके गाड़ी को रवाना कर दिया गया है। लगभग 45 से 50 मिनट तक गाड़ी प्लेटफार्म पर खड़ी रही । तब तक टेक्निकल टीम ने उसे गाड़ी के इंजन की सभी कमियों को दूर किया । उसके बाद ही गाड़ी रवाना हुई। कुछ दिन पूर्व नई दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस का तकनीकी कमी के कारण भरथना रेलवे स्टेशन के पास इंजन फेल हुआ था।
जिसके यात्री दूसरी गाड़ियों से पहुंचाए गए थे। प्रयागराज रेलवे के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से कोई आवारा जानवर टकरा गया था । जिसकी वजह से इसको भरथना स्टेशन पर खड़ा किया गया, टेक्निकल टीम गाड़ी के अंदर ही चलती है। उसने उतरकर गाड़ी को चेक किया और उसमें जो भी छोटी बड़ी कमियां हुई थी उनको सही करके गाड़ी को रवाना कर दिया गया है।
हालांकि भरथना रेलवे स्टेशन पर गाड़ी लगभग 45 से 50 मिनट के बीच में खड़ी हुई थी। जब भी गाड़ी के इंजन से कोई जानवर टकरा जाता है उसको पूरा चेक किया जाता है, उसके बाद ही रवाना की जाती है, इसी क्रम में वंदे भारत को चेक करके भेजा गया है । किसी प्रकार की कोई भी नुकसान की बात नहीं है।
