बरसात से खराब हुई सड़कों के मरम्मत के निर्देश-राजस्थान

बरसात से खराब हुई सड़कों के मरम्मत के निर्देश-राजस्थान

“राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का सड़क सुधार के लिए निर्देश: दीपावली से पहले बरसाती सड़कों की मरम्मत का लक्ष्य”

19 / 09 / 2024 (PB शब्द ) सुनील शर्मा

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बरसात से खराब हुई सड़कों को दीपावली से पहले सही करवाने के निर्देश दिए हैं। कल जयपुर में आयोजित विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं को लगातार सात-सात दिन फील्ड में रहकर सड़क कार्यों की मॉनिटरिंग करने को कहा।

उन्होंने सड़कों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मॉडल के प्रावधानों को शामिल करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने राजस्थान पीडब्ल्यूडी सेवा एप लॉन्च किया।

इस एप से सड़कों की गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा और उसके रखरखाव के लिए मजबूत निरीक्षण प्रणाली विकसित हो सकेगी। इस पहल का उद्देश्य सड़कों और भवनों की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए सिस्टम में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही को बढ़ाना है।

Please Read and Share