साइबर क्राइम की सुनवाई पूरी

साइबर क्राइम की सुनवाई पूरी

फोटो सांकेतिक

13 / 09 / 2024 (शब्द) सुनील शर्मा

“देवघर एडीजे सह स्पेशल जज अशोक कुमार की अदालत में साइबर क्राइम केस संख्या 154/2020 की सुनवाई पूरी, आरोपी प्रकाश मंडल को दोषी पाकर दो साल की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना”

देवघर एडीजे सह स्पेशल जज (साइबर क्राइम केस) अशोक कुमार की अदालत में चल रहे साइबर क्राइम केस संख्या 154/2020 की सुनवाई पूरी की गयी।

इस मामले के आरोपी प्रकाश मंडल को दोषी पाकर दो साल की सजा सुनायी गयी। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर अलग से तीन माह की कैद की सजा काटनी होगी।

आरोपी कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव का रहने वाला है। इसके विरुद्ध साइबर थाना देवघर में केस दर्ज हुआ था। जिसमें 46 हजार रुपये फर्जी तरीका से एटीएम से निकासी करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने राशि बरामद भी कर ली थी।

Please Read and Share