5 एच ए एस अधिकारियों के तबादले, 2 के तबादला आदेश हुए रद्द

“प्रदेश सरकार ने 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए, 2 के तबादला आदेश रद्द”

प्रदेश सरकार ने बीते कल रविवार को 5 एच ए एस अधिकारियों के तबादले किए हैं जबकि दो अधिकारियों के तबादला आदेश रदद किए गए। कांगड़ा के एसडीएम डाॅ. हरीश गज्जू को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

अनुसूचित जाति व जनजाति विकास निगम सोलन के प्रबंध निदेशक के पद पर मनोज कुमार का तबादला किया गया है। विशाल शर्मा को एसडीएम हरोली लगाया गया है। इसके अलावा संजय कुमार को राज्य चयन आयोग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं बाली चैकी के एसडीएम आर्शिया शर्मा और राजगढ़ के एसडीएम कुलवंत सिंह के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *