NEET UG 2026 Notification जारी | आवेदन शुरू, जानें जरूरी तारीखें

NEET UG 2026 Notification आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 रात 9 बजे निर्धारित की गई है। NEET UG भारत की एकमात्र परीक्षा है, जिसके जरिए MBBS, BDS और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश मिलता है। पिछले कुछ वर्षों में इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं।

ऐसे में NEET UG 2026 Notification छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1700, OBC-NCL/EWS को ₹1600 और SC/ST/PwBD उम्मीदवारों को ₹1000 शुल्क देना होगा। भारत के बाहर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹9500 तय किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है। NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आवेदन के बाद उम्मीदवारों को 10 से 12 मार्च 2026 के बीच करेक्शन विंडो की सुविधा भी मिलेगी।

यह जानकारी Jai Sharma | The Morning Star द्वारा छात्रों के हित में प्रस्तुत की गई है, ताकि वे समय रहते सही निर्णय ले सकें।

Direct Link Here

FAQ: NEET UG 2026 Notification

Q1. NEET UG 2026 के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?
आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक है।
Q2. NEET UG 2026 परीक्षा कब होगी?
परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
Q3. आवेदन शुल्क कितनी है?
सामान्य वर्ग के लिए ₹1700 और SC/ST के लिए ₹1000 है।
Q4. आवेदन कहां से करना होगा?
आवेदन केवल neet.nta.nic.in वेबसाइट से किया जा सकता है।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *