बिहार हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 जारी | यहां जानें डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा समय

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन Bihar Police Subordinate Services Commission ने बिहार हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट BPSSC Official Website पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा 10 जून 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।

बिहार हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य रहेगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा का स्तर 10वीं कक्षा के बराबर रखा गया है। प्रश्न हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान से पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, वे 4 जून 2026 को आयोग कार्यालय, हार्डिंग रोड पटना जाकर डुप्लिकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन पत्र की कॉपी और फोटो पहचान पत्र जरूरी होगा।

FAQ

प्रश्न 1: बिहार हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न 2: बिहार हवलदार क्लर्क परीक्षा कब होगी?

यह परीक्षा 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 3: परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

लिखित परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।

Prem Chand | The Morning Star

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *