Swiggy News :- फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी Swiggy ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी में घरेलू (भारतीय) हिस्सेदारी बढ़कर 50.24% हो गई है, जबकि विदेशी निवेश घटकर 49.76% रह गया है। इस बदलाव के बाद Swiggy बहुसंख्यक भारतीय स्वामित्व (majority Indian-owned) वाली कंपनी बन गई है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि विदेशी निवेश में FDI, FPI और अन्य अप्रत्यक्ष विदेशी निवेश शामिल हैं। घरेलू हिस्सेदारी 50% से अधिक होने के बावजूद कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इससे अपने आप कंपनी के नियंत्रण (Control), प्रबंधन, शेयर पूंजी, मतदान अधिकार या कारोबार में कोई तत्काल बदलाव नहीं होगा।
Himachal Rain :- हिमाचल में मानसून का कहर, भूस्खलन से पठानकोट-मंडी हाईवे समेत 26 सड़कें बंद; कई जिलों में बारिश का अलर्ट
विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव Swiggy के Indian Owned and Controlled Company (IOCC) बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, केवल घरेलू हिस्सेदारी 50% से अधिक होना ही IOCC का दर्जा पाने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए नियामकीय शर्तों और नियंत्रण संबंधी अन्य मानदंडों को भी पूरा करना होगा।
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यदि Swiggy भविष्य में IOCC का दर्जा हासिल कर लेती है, तो उसकी क्विक कॉमर्स इकाई Instamart को भारतीय विदेशी निवेश नियमों के तहत अधिक परिचालन लचीलापन मिल सकता है।