Tata Electronics :- भारत सरकार ने असम में स्थापित किए जा रहे टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए ₹14,044 करोड़ की प्रोत्साहन राशि (Incentives) मंजूर करने का निर्णय लिया है। यह कदम देश में सेमीकंडक्टर निर्माण क्षमता बढ़ाने और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह परियोजना भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम हिस्सा है। इसके शुरू होने के बाद देश में चिप पैकेजिंग और एडवांस्ड सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
BSNL :- BSNL ने लॉन्च किया 1.34 लाख रुपये का सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क के भी करेगा काम
विशेषज्ञों का मानना है कि इस निवेश से भारत की आयात पर निर्भरता कम करने, वैश्विक सप्लाई चेन में हिस्सेदारी बढ़ाने और देश को सेमीकंडक्टर निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।