Amarnath Yatra :- उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर शुक्रवार सुबह अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच श्रद्धालु घायल हो गए।
Donald Trump: इजरायल ने अमेरिका के साथ साझा की नई खुफिया जानकारी, ईरान पर ट्रंप को निशाना बनाने की साजिश का दावा
घटना की सूचना मिलते ही CRPF, स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस, सिविल डिफेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल उधमपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अधिकारियों के अनुसार, एक श्रद्धालु को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम मार्ग की ओर जा रहे थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि अमरनाथ यात्रा पूर्व निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के साथ सामान्य रूप से जारी है।