Mumbai News :- मुंबई के चर्चगेट स्थित प्रतिष्ठित K. Rustom & Co. आइसक्रीम पार्लर का फूड लाइसेंस महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कथित तौर पर स्वच्छता संबंधी गंभीर खामियां, चूहों और मक्खियों की मौजूदगी, एक्सपायर्ड फ्लेवरिंग एजेंट तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पाए।
FDA के अनुसार, जांच के दौरान कई एक्सपायर्ड फ्लेवरिंग एजेंट जब्त कर नष्ट किए गए। इसके अलावा, आइसक्रीम के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक कोल्ड-चेन व्यवस्था में भी खामियां पाई गईं। खाद्य नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने तक प्रतिष्ठान को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Maharashtra News :- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मराठी भाषा परीक्षा में असफल टैक्सी-ऑटो चालकों का लाइसेंस हो सकता है रद्द
वर्ष 1953 में स्थापित K. Rustom & Co. अपने मशहूर आइसक्रीम सैंडविच के लिए जाना जाता है और मुंबई की पहचान माने जाने वाले प्रतिष्ठानों में शामिल है। अंतिम निर्णय प्रयोगशाला रिपोर्ट और आगे की नियामकीय प्रक्रिया के आधार पर लिया जाएगा।