S-400 :- तुर्किये ने रूसी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खाड़ी देश को बेचने की रिपोर्ट, UAE और कतर संभावित खरीदार

S-400 :-  मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तुर्किये ने अपने पास मौजूद रूस निर्मित S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को एक खाड़ी देश को बेच दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस सौदे के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर संभावित खरीदारों के रूप में उभरकर सामने आए हैं। हालांकि, संबंधित देशों की ओर से अब तक इस सौदे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह सौदा आधिकारिक रूप से पुष्टि होता है, तो इसका क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरणों और तुर्किये-अमेरिका रक्षा संबंधों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। S-400 प्रणाली को लेकर तुर्किये और अमेरिका के बीच लंबे समय से मतभेद रहे हैं, जिसके कारण तुर्किये को F-35 लड़ाकू विमान कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया था।

Mumbai News :- मुंबई के प्रतिष्ठित K. Rustom आइसक्रीम पार्लर पर FDA की कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि S-400 प्रणाली की बिक्री से तुर्किये और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग में नई संभावनाएं खुल सकती हैं। फिलहाल सौदे से जुड़ी शर्तों, खरीदार देश और डिलीवरी की समयसीमा को लेकर कोई आधिकारिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Please Read and Share