Punjab Congress :- पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री Charanjit Singh Channi सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक मामलों, पार्टी की रणनीति और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में सामने आए विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों और नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
Ethenol news :- इथेनॉल पर बढ़ा विवाद! गडकरी के बयान के बाद विपक्ष हमलावर, क्या करोड़ों वाहन चालकों पर हो रहा है बड़ा प्रयोग?
बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने और भविष्य की राजनीतिक तैयारियों को लेकर अपने सुझाव साझा किए। कांग्रेस नेतृत्व ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
पार्टी की ओर से बैठक को नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है। हालांकि, बैठक के बाद किसी बड़े निर्णय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।