Delhi Laxmi Yojana :- दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी महिला समृद्धि योजना का आधिकारिक नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में योजना के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
सरकार के अनुसार, दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।
Central Vista :- सेंट्रल विस्टा क्षेत्र का नया नाम होगा ‘कर्तव्य भवन एरिया’, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का ऐलान
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक बिना किसी देरी के पहुंचे। इसके लिए लाभार्थियों की पहचान, आवेदन प्रक्रिया, सत्यापन और धनराशि के सीधे बैंक खातों में हस्तांतरण की व्यवस्था को पारदर्शी एवं सरल बनाया जाए।
सरकार का कहना है कि योजना का नया नाम महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा के उद्देश्य को और बेहतर ढंग से प्रस्तुत करता है। जल्द ही योजना के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन प्रक्रिया भी सार्वजनिक की जाएगी।
दिल्ली सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर परिवार की आय में सहयोग करने के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।