Ramayana Movie Cast 2026 :- ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च होते ही बढ़ा क्रेज, जानिए कौन निभा रहा है कौन-सा किरदार

Ramayana Movie Cast 2026 :- निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। भव्य विजुअल्स, दमदार स्टारकास्ट और बड़े स्तर के निर्माण ने इस फिल्म को वर्ष की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे, जिनके लुक और अभिनय को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है।

Jammu Kashmir Rain :- जम्मू-कश्मीर में बारिश और भूस्खलन का कहर, दो दिनों में 24 की मौत, 6 लापता; अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई

फिल्म की अन्य प्रमुख स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल भगवान हनुमान, अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, आदिनाथ कोठारे भरत, शीबा चड्ढा मंथरा, मोहित रैना भगवान शिव, इंदिरा कृष्णन कौशल्या और कुणाल कपूर इंद्र की भूमिका में नजर आएंगे।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुपम खेर जटायु और ‘पंचायत’ फेम फैसल मलिक कुंभकर्ण के किरदार में दिखाई देंगे, जिससे फिल्म की स्टारकास्ट और भी मजबूत हो गई है।

 

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि निर्माण नमित मल्होत्रा के नेतृत्व में किया गया है। संगीत में ए.आर. रहमान और हैंस ज़िमर की जोड़ी पहली बार किसी भारतीय फिल्म के लिए साथ काम कर रही है। विजुअल इफेक्ट्स की जिम्मेदारी विश्व प्रसिद्ध कंपनी DNEG संभाल रही है।

 

‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। ट्रेलर लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की जबरदस्त चर्चा हो रही है और दर्शक इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Please Read and Share