Ukraine :- यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Ukraine :- यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास एक वाणिज्यिक मालवाहक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया। भारत सरकार ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

 

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, MV Golden Leo नामक मालवाहक जहाज पर हमला उस समय हुआ, जब वह ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहा था। जहाज पर कुल 17 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे। हमले में चार भारतीयों की जान चली गई, जबकि पांचवां भारतीय गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Ramayana Movie Cast 2026 :- ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च होते ही बढ़ा क्रेज, जानिए कौन निभा रहा है कौन-सा किरदार

भारत सरकार ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायल भारतीय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 

यूक्रेन की नौसेना ने आरोप लगाया है कि जहाज पर क्रूज़ मिसाइलों से हमला किया गया। वहीं, भारत ने किसी पक्ष का नाम लिए बिना कहा कि नागरिकों और वाणिज्यिक जहाजों पर हमला अस्वीकार्य है तथा समुद्री व्यापार और सुरक्षित नौवहन की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए।

 

यह घटना ऐसे समय हुई है जब रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच काला सागर क्षेत्र में समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल के महीनों में इस क्षेत्र में कई वाणिज्यिक जहाजों पर हमले और बंदरगाहों पर सैन्य कार्रवाई की घटनाएं सामने आई हैं।

 

Please Read and Share
Verified by MonsterInsights