राष्ट्रपति मुर्मु ने इंदौर रेजिडेंसी प्रांगण में किया पौधारोपण

“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौर पर है। राष्ट्रपति मुर्मु ने आज इंदौर रेजिडेंसी कोठी परिसर में पौधारोपण किया”

फोटो शब्द द्वारा

19 / 09 / 2024 (PB शब्द ) सुनील शर्मा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौर पर है। राष्ट्रपति मुर्मु ने आज इंदौर रेजिडेंसी कोठी परिसर में पौधारोपण किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कदंब का पौधा रोपण किया। तत्पश्चात राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रेजिडेंसी प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पारिजात पौधे का रोपण रेजिडेंसी प्रांगण में किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू उज्जैन में स्वच्छता मित्रों का सम्मान करेंगी।

राष्ट्रपति स्वच्छता मित्रों को सर्टिफिकेट वितरित करेंगी। इस दौरान वे 1हजार 692 करोड़ रुपये की लागत की इंदौर उज्जैन 6 लेन सड़क निर्माण का भूमिपूजन करेंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मौजूद रहेंगे।

NDMC Jantar Mantar Clean-up :- जंतर-मंतर पर सफाई अभियान तेज, 100 से अधिक सफाईकर्मी और मशीनें तैनात

कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचेंगी जहां वे बाबा महाकाल का दर्शन पूजन और जलाभिषेक करेंगी। इस दौरान वे महाकाल महालोक में मूर्तियां बनाने वाले मूर्तिकारों से भी मिलेंगी।

वे महाकाल मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता करने के साथ महाकाल लोक का भ्रमण भी करेंगी। इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू मुख्य अतिथि होंगी

 

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *