उपायुक्त को केंद्र अधीक्षक ने सौंपीं रिपोर्ट

“जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्नपत्र के सील खुली होने की जांच रिपोर्ट महज 7 घंटे के अंदर केंद्र अधीक्षक ने उपायुक्त को सौप दिया”

23 / 09 / 2024 (पि बी शब्द)

जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्नपत्र के सील खुली होने की जांच रिपोर्ट महज 7 घंटे के अंदर केंद्र अधीक्षक ने उपायुक्त को सौप दिया। हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय ने प्रश्न पत्र सील पहले से खुली होने की मीडिया रिपोर्ट के आधार पर केंद्र अधीक्षक से रिपोर्ट की मांग की थी।

जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम दिन 22 सितंबर को परीक्षा समाप्ति के बाद  जैक एंड जिल स्कूल के परीक्षा केंद्र में प्रेस मीडिया द्वारा कथित प्रश्न पत्र की सील खुली होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित केंद्र अधीक्षक से विस्तृत जांच रिपोर्ट की मांग की गई।

जिस पर जैक एंड जिल विद्यालय में प्रतिनियुक्त केंद्र अधीक्षक द्वारा एक जांच रिपोर्ट प्रतिवेदित की गई है। उन्होंने बताया है कि परीक्षा के प्रारंभ से लेकर समापन तक की सभी गतिविधि को सीसीटीवी की निगरानी में की गई है। सभी प्रश्न पत्र पूर्ण रुप से आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए सील लिफाफे में थे।

जिन्हें अभ्यर्थियों के उपस्थिति में खोला गया। जिसकी पुष्टि उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा भी की गई है। साथ ही उन्होंने अवगत कराया है कि जेएसएससी और जिला स्तर से दिए गए सभी निर्देश और एसओपी का विद्यालय में प्रतिनियुक्त केंद्र अधीक्षकों एवं सभी विक्षकों द्वारा कड़ाई से अनुपालन किया गया है।

 

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *