सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए आंदोलन का आह्वाहन
“गया में सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई”
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन व आल इंडिया युथ फेडरेशन गया जिला परिषद के तत्वावधान मे भगत सिंह चौक दिघी मोड़ पर सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित फेडरेशन के लोगों ने सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को विस्तार से बताया।
जयंती समारोह की अध्यक्षता राम जगन गिरी ने की। समारोह को वक्ताओ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरदार भगत सिंह का भारत आज संकट मे है। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देने से पहले जो सपना देखा था वह आजादी के इतनों साल बाद भी नहीं हुआ।
आजाद भारत में मजदूरों, किसानो, भूमिहिनो को रहने का घर नहीं है। सरकार पांच डिसिमिल जमीन तक उपलब्ध नहीं करा सकी है। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। अगर काम भी मिला तो महीने में दस- पंद्रह दिन। शिक्षा मे समानता नहीं है। अमीरी- गरीबी की खाई दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है।
इस असमानता को दूर करने के लिए और सरदार भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए देश में आंदोलन को तेज करने की जरूरत हैं।
