राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि नारी सशक्तीकरण के लिए कार्य करने वाला समाज ही तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ता है।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि नारी सशक्तीकरण के लिए कार्य करने वाला समाज ही तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ता है। श्री बागडे आज जयपुर में ’महिला सुरक्षा मंच’ द्वारा आयोजित ’नारी शक्ति 2024’ पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कार और हिम्मत, नारी शक्ति के रूप में मां ही देती है। उन्होंने मातृ शक्ति को बच्चों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि करने वाली बताते हुए कहा कि महिलाओं को मन से मजबूत होना चाहिए।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, शिक्षा, चिकित्सा, अर्थव्यवस्था आदि विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ’नारी शक्ति 2024’ पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

उन्होंने समाज में महिला शिक्षा और उन्हें अवसर देने के लिए सभी स्तरों पर कार्य करने पर जोर दिया।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *