Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
अदालत भवन का बाहरी दृश्य, न्यायिक प्रक्रिया को दर्शाता प्रतीकात्मक चित्र। THE MORNING STAR

हर पल की ताज़ा खबर.

अदालत भवन का बाहरी दृश्य, न्यायिक प्रक्रिया को दर्शाता प्रतीकात्मक चित्र। THE MORNING STAR

हर पल की ताज़ा खबर.

  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पर्यावरण विज्ञान
  • तकनीकी
  • खेल/स्पोर्ट्स
  • व्यापारिक
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशि फल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
    • सरकारी नौकरियाँ
  • अपना शहर चुने
    • दिल्ली / एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • गोवा
    • गुजरात
    • केरल
    • मणिपुर
    • मेघालय
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
    • तमिलनाडु
    • मध्य प्रदेश
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
    • जम्मू-कश्मीर
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • अरुणाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • मिज़ोरम
    • सिक्किम
    • नगालैंड
    • त्रिपुरा
    • तेलंगाना
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पर्यावरण विज्ञान
  • तकनीकी
  • खेल/स्पोर्ट्स
  • व्यापारिक
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशि फल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
    • सरकारी नौकरियाँ
  • अपना शहर चुने
    • दिल्ली / एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • गोवा
    • गुजरात
    • केरल
    • मणिपुर
    • मेघालय
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
    • तमिलनाडु
    • मध्य प्रदेश
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
    • जम्मू-कश्मीर
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • अरुणाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • मिज़ोरम
    • सिक्किम
    • नगालैंड
    • त्रिपुरा
    • तेलंगाना
Close

Search

Subscribe
अनोखे उत्पादचुनावराष्ट्रीय

महाकुंभ 2025: 40 करोड़ से अधिक भक्तों के पहुंचने की उम्मीद

29/12/2024

“प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिनों के लिए महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस बार दुनिया भर से 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है प्रयागराज”

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिनों के लिए महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। दुनिया भर से 40 करोड़ से अधिक भक्तों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह 45-दिवसीय उत्सव, 13 जनवरी से 26 फरवरी तक भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को प्रदर्शित करेगा।

महाकुंभ नगर को हजारों टेंट और आश्रयों के साथ एक अस्थायी शहर में बदला जा रहा है, जिसमें आईआरसीटीसी के “महाकुंभ ग्राम” लक्जरी टेंट सिटी जैसे सुपर डीलक्स आवास शामिल हैं, जो आधुनिक सुविधाओं के साथ डीलक्स टेंट और विला प्रदान करता है। वहीं 92 सड़कों का नवीनीकरण और 17 प्रमुख सड़कों का सौंदर्यीकरण पूरा होने के करीब है।

इसके अलावा पर्यटकों के मार्गदर्शन के लिए कुल 800 बहु-भाषा संकेत लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, अर्धसैनिक बलों सहित 50,000 से अधिक कर्मी मौजूद रहेंगे। वहीं प्रमुख स्थानों पर 340 से अधिक विशेषज्ञों के साथ एआई की मदद से भीड़ की निगरानी और हवाई निगरानी के लिए हजारों सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन की व्यवस्था की गई है। जबकि पहली बार, 100 मीटर तक गोता लगाने में सक्षम अंडरवॉटर ड्रोन संगम क्षेत्र में चौबीसों घंटे निगरानी प्रदान करेंगे। 56 साइबर एक्सपर्ट की एक टीम ऑनलाइन खतरों की निगरानी करेगी।

सभी पुलिस स्टेशनों में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है। साथ ही सुरक्षा और आपदा तत्परता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक बहु-आपदा प्रतिक्रिया वाहन तैनात किया गया। यह प्राकृतिक आपदाओं से लेकर सड़क दुर्घटनाओं तक की स्थिति से निपटने में सक्षम है।

इसके अलावा शल्य चिकित्सा और नैदानिक सुविधाओं से लैस अस्थायी अस्पतालों का भी निर्माण किया गया है। साथ ही “भीष्म क्यूब” की तैनाती भी की जा रही है, जिसमें एक साथ 200 लोगों का इलाज करने में सक्षम है। महाकुंभ के दौरान गंगा और यमुना नदियों में स्वच्छ पानी सुनिश्चित करने के लिए 3 अस्थायी सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) स्थापित किए जा रहे हैं।

Please Read and Share
      

Tags:

#महाकुंभ2025 #आध्यात्मिकउत्सव #धार्मिकआस्था #भारतीयसंस्कृति #कुंभमेलाअपडेट #40करोड़भक्त
Author

सुनील शर्मा

Follow Me
Other Articles
Previous

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महू में सेना को संबोधित किया, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य दोहराया

Next

लाहौल घाटी में बर्फ हटाने का काम शुरू, सड़कों की बहाली तेज़ी से जारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Suryoday Media Federation

Work From Home Opportunity

Ab ghar baithe online kaam karke extra income kamaane ka mauka! Is kaam ke liye kisi experience ki zarurat nahi hai. Sirf mobile aur internet hona chahiye.

Apply Now
Live Visitors Counter

🌐 Website Visitors

Total Visitors

801960

Today's Visitors

67047

Online Users

2738
  • About Us
  • Complaint Redressal
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Home

For advertizement Query themorningstar0005@gmail.com
Contact no- 9873573489

Laxmi Production House - Candid Photography & Cinematic Videography Delhi NCR
  • पाठक शिकायत हेतु हेल्पलाइन
    +91-9811573489
    suryodaymediafederation@gmail.com
Copyright 2024 — THE MORNING STAR. All rights reserved. The Morning Star