उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलित कर राहगीरी आनंद उत्सव का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज उज्जैन प्रवास के दौरान राहगीरी आनंद उत्सव में सम्मिलित हुए और लोगों को योगा, सुबह सुबह भ्रमण और व्यायाम करने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर आनंद उत्सव राहगीरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा महापौर मुकेश टटवाल नगर निगम सभापति कलावती यादव भाजपा जिला अध्यक्ष , विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोर मुडला और अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा की यदि आपका स्वस्थ अच्छा है और  परिवार मे सभी स्वस्थ है तो इससे बड़ा कोई सुख नहीं है आप सभी को आज के देखना चाहिए कि हम सभी स्वस्थ रहें उसके लिए जो भी प्रयास कर सकते हैं करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोड़े की सवारी भी की और लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया मुख्यमंत्री ने 40 से अधिक मंचों पर जाकर लोगों का अभिनंदन किया,

इस अवसर पर संस्थाओं के द्वारा मुख्यमंत्री को साफा, माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *