उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के प्रचार में सक्रिय मीडिया इनफ्लुएंसर

उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों का प्रचार अब मीडिया इनफ्लुएंसर भी करते नजर आंएगे। खेल मंत्री रेखा आर्या की पहल पर इनफ्लुएंसर और सोशल मीडिया क्रिएटर्स राष्ट्रीय खेलों को विशेष कवरेज देने के साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन, प्रकृति और खान-पान का को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेंगे। खेल सचिवालय में प्रदेश के लोकप्रिय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ बैठक कर श्रीमती आर्या ने सभी को ब्लॉग, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम एकाउंट्स के जरिए राष्ट्रीय खेलों का कंटेंट तैयार करने को कहा। खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों को जन आयोजन बनाने के लिये प्रदेश के हर नागरिक को उत्तराखंड के एंबेसडर के रूप में अपनी भूमिका निभानी होगी।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *