उत्तर प्रदेश – गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे; चार की मौत

गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का भयानक रेल हादसा: गोंडा क्षेत्र में 14 डिब्बे पटरी से उतरे — 4 की मौत, 14 घायल

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास एक भयंकर रेल हादसा हुआ, जिसमें चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई और 14 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना के अनुसार 5904 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस चंडीगढ़ से गोरखपुर की ओर जा रही थी। यह हादसा आज लगभग पौने तीन बजे के करीब हुआ, जब दो डिब्बे पहले बेपटरी हुए और उसके बाद और 12 डिब्बे पलट गए। यह घटना मोतीगंज, पिकौरा गांव की नज़दीक हुई, जहां डाउन लाइन पर ट्रेन नियंत्रण से बाहर हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत इस घटना की संवेदनशीलता से संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राहत एवं बचाव कार्यों को तत्काल गति दें और घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएँ। उन्होंने जिला प्रशासन को हर संभव सहायता देने और आसपास के अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखने के आदेश दिए। साथ ही एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है

ReadMore | whatsapp

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *