Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
अदालत भवन का बाहरी दृश्य, न्यायिक प्रक्रिया को दर्शाता प्रतीकात्मक चित्र। THE MORNING STAR

हर पल की ताज़ा खबर.

अदालत भवन का बाहरी दृश्य, न्यायिक प्रक्रिया को दर्शाता प्रतीकात्मक चित्र। THE MORNING STAR

हर पल की ताज़ा खबर.

  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पर्यावरण विज्ञान
  • तकनीकी
  • खेल/स्पोर्ट्स
  • व्यापारिक
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशि फल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
    • सरकारी नौकरियाँ
  • अपना शहर चुने
    • दिल्ली / एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • गोवा
    • गुजरात
    • केरल
    • मणिपुर
    • मेघालय
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
    • तमिलनाडु
    • मध्य प्रदेश
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
    • जम्मू-कश्मीर
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • अरुणाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • मिज़ोरम
    • सिक्किम
    • नगालैंड
    • त्रिपुरा
    • तेलंगाना
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पर्यावरण विज्ञान
  • तकनीकी
  • खेल/स्पोर्ट्स
  • व्यापारिक
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशि फल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
    • सरकारी नौकरियाँ
  • अपना शहर चुने
    • दिल्ली / एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • गोवा
    • गुजरात
    • केरल
    • मणिपुर
    • मेघालय
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
    • तमिलनाडु
    • मध्य प्रदेश
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
    • जम्मू-कश्मीर
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • अरुणाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • मिज़ोरम
    • सिक्किम
    • नगालैंड
    • त्रिपुरा
    • तेलंगाना
Close

Search

Subscribe
चुनाव

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना: सिरमौर में बच्चों की भलाई के लिए अहम बैठक

30/12/2024

“जिला बाल कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री योजना में बदलाव और लाभार्थियों की सहायता पर चर्चा की”

सिरमौर: जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने की। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा ने बैठक के दौरान मंच संचालन करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत बच्चों को त्वरित लाभ प्रदान करने के लिए योजना में संशोधन किया गया है।

इसका विकेंद्रीकरण करके अधिकतर शक्तियां जिला स्तर पर गठित समिति को प्रदान की गई है ताकि बच्चों अथवा व्यक्तियों को जल्द से जल्द लाभ प्रदान किए जा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब परित्यक्त और आत्मसमर्पण करने वाले बच्चों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चे जिन्हें उनके जैविक या दत्तक माता-पिता या अभिभावकों ने त्याग दिया है को परित्यक्त बच्चों को लिया गया है जबकि वह बच्चे जिन्हें माता-पिता या अभिभावकों ने शारीरिक, भावनात्मक या सामाजिक कारणों से त्याग दिया है और जो उनके नियंत्रण से परे है समर्पित बच्चों की श्रेणी में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत पात्र बच्चों के प्रमाण पत्र जिला बाल कल्याण समितियों द्वारा जारी किए जाएंगे तथा अंतिम मंजूरी के बाद इन बच्चों को लाभ प्रदान किया जाएगा जिसमें 14 वर्ष की आयु तक 1000 रुपये की मासिक सहायता और 18 वर्ष की आयु तक 2500 रुपये दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक हर माह 4000 रूपये की पाॅकेट मनी भी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त उनकी उच्च शिक्षा का पूरा खर्च भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा तथा छात्रावास उपलब्ध न होने पर पीजी खर्च के लिए 3000 रुपये भी प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन बच्चों को आजीविका के लिए राज्य सरकार द्वारा 2 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे तथा शादी के लिए उन्हें 2 लाख और घर बनाने के लिए जमीन और वित्तीय सहायता के लिए 3 लाख रुपये भी दिए जाएंगे। उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस योजना की समीक्षा करते है इसलिए सभी जागरूकता शिविर के दौरान इस योजना के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके अतिरिक्त उद्योगों को भी इस योजना के बारे में जानकारी दी जाए ताकि इस योजना में उनका भी सहयोग प्राप्त हो सके। उन्होंने आदेश दिए कि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि डाॅ. वाई एस परमार छात्रवृति के तहत पात्र बच्चों का चयन किया जाए। इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यो से बैठक कर चर्चा करने के उपरान्त पात्र बच्चों का चयन किया जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Please Read and Share
      

Tags:

#मुख्यमंत्रीसुखआश्रययोजना #सिरमौर #बच्चोंकीभलाई #बालकल्याण #योजनासंशोधन #सरकारीयोजना #शिक्षासमर्थन #बच्चोंकेलिएसहायता #हिमाचलप्रदेश #सामाजिककल्याण
Author

सुनील शर्मा

Follow Me
Other Articles
Previous

संस्कृत भारती का प्रांत सम्मेलन: 5-6 जनवरी को पानीपत में विशेष आयोजन

Next

गोरखपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोगों की मौत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Suryoday Media Fedration

Work From Home Opportunity

Ab ghar baithe online kaam karke extra income kamaane ka mauka! Is kaam ke liye kisi experience ki zarurat nahi hai. Sirf mobile aur internet hona chahiye.

Apply Now
Live Visitors Counter

🌐 Website Visitors

Total Visitors

801960

Today's Visitors

67047

Online Users

2738
  • About Us
  • Complaint Redressal
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Home

For advertizement Query themorningstar0005@gmail.com
Contact no- 9873573489

Laxmi Production House - Candid Photography & Cinematic Videography Delhi NCR
  • पाठक शिकायत हेतु हेल्पलाइन
    +91-9811573489
    suryodaymediafederation@gmail.com
Copyright 2024 — THE MORNING STAR. All rights reserved. The Morning Star