अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में वृद्धजनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
“अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया”
01/10/2024 PB शब्द
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में वृद्धजनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद श्री पाण्डेय ने वृद्धजनों को साल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में वृद्धजनों के स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।
