मथुरा में सांझी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

“मथुरा में सांझी महोत्सव 2024 का आयोजन”

मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जीएलए विश्वाविद्यालय के तत्वावधान में सांझी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रसखान और ताज बीबी उपवन (समाधि) पर सांझी महोत्सव- 2024 का शुभारंभ हुआ। यह महोत्सव 2 अक्टूबर तक चलेगा।

सांझी महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह और  जीएलए विश्वाविद्यालय के प्रति उप कुलपति प्रो अनुप गुप्ता ने संयुक्त रूप से  किया। उन्होंने रसखान समाधि पर पुष्प अर्पित किए।  मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि बच्चों को ब्रज की संस्कृति से लगाव रखना होगा।

अपनी संस्कृति को बढ़ाने की जिम्मेदारी युवाओं की ही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ब्रज के विकास में जुटा है। 

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *