महिलाओं और बच्चो के प्रति अपराधों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

महिलाओं और बच्चो के प्रति अपराधों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

05 / 09 / 2024 (शब्द) सुनील शर्मा

“महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर चाईबासा महिला कॉलेज में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान”

चाईबासा महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर चाईबासा महिला कॉलेज में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान महिला कॉलेज की छात्राओं को अपराधों को लेकर सजग रहने का सुझाव दिया गया। साथ ही अपराधों के प्रकार और उनसे बचने के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया।

छात्राओं को बताया गया कि अपराध होने की स्थिति में किस प्रकार पुलिस की सहायता ली जा सकती है और ऑनलाइन अपनी शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल देव बड़ाइक समेत महिला थाना एवं सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी समेत जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी भी उपस्थित थे।

Please Read and Share