“विधानसभा चुनाव: सांसद अनुराग ठाकुर का अरनास में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसंवाद”

21 / 09 / 2024 (पि बी शब्द ) सुनील शर्मा
विधानसभा चुनाव के चलते स्टार प्रचारक सांसद अनुराग ठाकुर पहुंचे अरनास विधानसभा चुनाव के चलते दूसरे चरण की तैयारी में जुटी भाजपा सरकार के स्टार प्रचारक सांसद अनुराग ठाकुर ने भाजपा के उम्मीदवार कुलदीप राज दुबे के प्रचार में अरनास में जाकर लोगों को किया संबोधित। मीडिया से बात करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा पाकिस्तान हताश है पाकिस्तान की सोच नेक नहीं है लेकिन नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और पाकिस्तान की सोच एक जैसी है लोग अब बुलेट पर नहीं वैलेट पर विश्वास करते हैं अब जनता इनके इरादे जान चुकी है अब कभी भी इनको सता में नहीं आने देगी अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में देश के गृहमंत्री कहते थे कि मुझे लाल चौक जाने में डर लगता है और मेरे पांव कांपते थे लेकिन जब से मोदी सरकार आई है तब से कोई भी कभी भी लाल चौक जाकर आइस क्रीम और कॉफी का आनंद ले सकता है।
