आईएएस और आईपीएस तबादले-राजस्थान

“राजस्थान सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल”

फोटो सोर्स सोशल मीडिया

23 / 09 / 2024 रिपोर्ट (पि बी शब्द) द्वारा

राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 22 और भारतीय पुलिस सेवा के 58 अधिकारियों के तबादले किये हैं। वहीं 12 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इनमें आठ आईएएस और चार आईपीएस शामिल हैं। आईएएस की तबादला सूची में तीन संभागीय आयुक्त और छह जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। भवानी सिंह देथा को आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है। अम्बरीश कुमार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के शासन सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. प्रतिभा सिंह को जोधपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। आईपीएस सूची में गोविंद गुप्ता को महानिदेशक, जेल का कार्यभार सौंपा गया है। अनिल पालीवाल तकनीकी सेवाएं और यातायात विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। आनंद शर्मा को जयपुर ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *