Commonwealth Games 2026 Jhandu Kumar :- सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता भारत का पहला पदक, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास

Commonwealth Games 2026 Jhandu Kumar :- बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। ग्लासगो में आयोजित इस मुकाबले में झंडू कुमार ने 181 किलोग्राम और 190 किलोग्राम के सफल लिफ्ट लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ 190 किलोग्राम का प्रयास उन्हें 130.9 अंक दिलाने के लिए काफी रहा।

PIB Fact Check AI Deepfake Video :- PIB ने पीएम मोदी और पीयूष गोयल के AI वीडियो को बताया फर्जी, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

झंडू कुमार की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है। बिहार के रहने वाले झंडू कभी अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए ई-रिक्शा चलाते थे और सब्जियां बेचते थे। आर्थिक तंगी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने खेल नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया।

फाइनल मुकाबले में झंडू कुमार ने तीसरे प्रयास में 196 किलोग्राम वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बावजूद उनका 190 किलोग्राम का सफल प्रयास उन्हें कांस्य पदक दिलाने के लिए पर्याप्त साबित हुआ। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का पदक खाता खोला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं और खेल जगत की हस्तियों ने झंडू कुमार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है। उनकी सफलता को संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया जा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के अभियान की यह शानदार शुरुआत मानी जा रही है।

Please Read and Share
Verified by MonsterInsights