Delhi Metro Stations Closed Today :- CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 18 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों को भारी परेशान
Delhi Metro Stations Closed Today :– दिल्ली में जारी CJP विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को भी 18 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखा गया है। सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यह फैसला लिया है। लगातार चौथे दिन मेट्रो सेवाओं पर लगे प्रतिबंध से हजारों यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, RAF और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। कई प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और यातायात डायवर्जन लागू किए गए हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
DMRC के अनुसार बंद स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि कुछ प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि अन्य मेट्रो लाइनों का संचालन प्रभावित न हो। यात्रियों को यात्रा से पहले मेट्रो और ट्रैफिक अपडेट अवश्य देखने की सलाह दी गई है।
प्रशासन का कहना है कि यह फैसला केवल सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालात सामान्य होने के बाद बंद स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से दोबारा खोला जाएगा। तब तक यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों और सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों का उपयोग करने की अपील की गई है।