करणी माता मंदिर, जहां पैर घसीटकर चलते हैं भक्त, मिलता है चूहों का जूठा प्रसाद



“करणी माता मंदिर: चूहों की पूजा का अद्भुत धार्मिक स्थल”

करणी माता मंदिर, प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है । जहां हर साल लाखों श्रद्धालु यहाँ दर्शन करने आते हैं । माता के इस मंदिर का इतिहास 15वीं सदी से जुड़ा हुआ है । आपको बता दे की इस मंदिर की विशेषता है कि यहाँ चूहों की पूजा की जाती है ।

जिन्हें श्रद्धालु \”काबा \” के नाम से जानते हैं । करणी माता मन्दिर में चूहों को पवित्र माना जाता है। मंदिर प्रांगण में लगभग 25 हजार निवास करते हैं जिन्हे श्रद्धालु दूध और मिठाईयो का भोगअर्पित करते हैं ।

शारदीय नवरात्र के चलते माता के मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ हैं । मंदिर परिसर में भव्य उत्सव आयोजित किये जा रहे हैं ।

यहां चूहों की रक्षा के लिए मंदिर में खुले स्थानों पर बारीक जाली लगाई गई है । इन चूहों की उपस्थिति की वजह से ही श्री करणी देवी का यह मंदिर चूहों वाले मंदिर के नाम से विख्यात है ।

मंदिर की वास्तुकला राजस्थानी शैली का अद्भुत उदाहरण है । सफेद संगमरमर से बना यह मंदिर, अपनी भव्यता और जटिल नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है । यहाँ आने वाले श्रद्धालु न केवल अपनी आस्था को प्रकट करते हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाते हैं । मंदिर के आसपास के बाजारों में हस्तशिल्प, मिठाई और कई वस्तुएँ बेची जाती हैं । जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है ।

Please Read and Share

More From Author

भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से शोक में डूबा देश

दुर्गा अष्टमी पर राज्यपाल ने कालीबाड़ी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश के लोगों की सुख शान्ति और विकास की की कामना