“रतन टाटा का निधन: भारतीय उद्योग जगत के महान नेता का असामयिक विदाई”
भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन बुधवार की शाम को हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां छियासी साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
भारतीय उद्योग जगत के महान नेता रतन टाटा ने अपने जीवन में टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया और अनेक सामाजिक कल्याण परियोजनाओं में योगदान दिया है। रतन टाटा की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही वैश्विक स्तर पर भी एक बड़ी पहचान बनाई।
उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार समेत कई दिग्गज नेताओं और शख्सियतों ने शोक प्रकट किया है। दिग्गज उद्योगपति का भारत में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।