Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
अदालत भवन का बाहरी दृश्य, न्यायिक प्रक्रिया को दर्शाता प्रतीकात्मक चित्र। THE MORNING STAR

हर पल की ताज़ा खबर.

अदालत भवन का बाहरी दृश्य, न्यायिक प्रक्रिया को दर्शाता प्रतीकात्मक चित्र। THE MORNING STAR

हर पल की ताज़ा खबर.

  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पर्यावरण विज्ञान
  • तकनीकी
  • खेल/स्पोर्ट्स
  • व्यापारिक
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशि फल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
    • सरकारी नौकरियाँ
  • अपना शहर चुने
    • दिल्ली / एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • गोवा
    • गुजरात
    • केरल
    • मणिपुर
    • मेघालय
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
    • तमिलनाडु
    • मध्य प्रदेश
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
    • जम्मू-कश्मीर
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • अरुणाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • मिज़ोरम
    • सिक्किम
    • नगालैंड
    • त्रिपुरा
    • तेलंगाना
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पर्यावरण विज्ञान
  • तकनीकी
  • खेल/स्पोर्ट्स
  • व्यापारिक
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशि फल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
    • सरकारी नौकरियाँ
  • अपना शहर चुने
    • दिल्ली / एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • गोवा
    • गुजरात
    • केरल
    • मणिपुर
    • मेघालय
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
    • तमिलनाडु
    • मध्य प्रदेश
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
    • जम्मू-कश्मीर
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • अरुणाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • मिज़ोरम
    • सिक्किम
    • नगालैंड
    • त्रिपुरा
    • तेलंगाना
Close

Search

Subscribe
राष्ट्रीय

भारतीय सेना को मिलेगी नई हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट, देगी 360 डिग्री सुरक्षा

26/09/2024

“डीआरडीओ और आईआईटी दिल्ली ने हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट ‘एबीएचईडी’ विकसित की, जो स्वदेशी सामग्री से बनी है और 360 डिग्री सुरक्षा प्रदान करती है”

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के शोधकर्ताओं के सहयोग से ‘ABHED (एडवांस्ड बैलिस्टिक्स फॉर हाई एनर्जी डिफीट)’ नामक हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट विकसित की है। ये जैकेट आईआईटी, दिल्ली में स्थित डीआरडीओ उद्योग अकादमिक उत्कृष्टता केंद्र (डीआईए-सीओई) में तैयार की गई हैं।

इन जैकेट का निर्माण पॉलिमर और स्वदेशी बोरॉन कार्बाइड सिरेमिक सामग्री से किया गया है। इनके डिज़ाइन में उच्च स्ट्रेन रेट पर विभिन्न सामग्रियों के अभिलक्षणों का उपयोग किया गया है, जिसके बाद उपयुक्त मॉडलिंग और सिमुलेशन किया गया है। जैकेट के कवच प्लेट प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक आरएंडडी परीक्षण सफलतापूर्वक पार कर चुकी हैं।

ये बुलेट प्रूफ जैकेट सर्वाधिक खतरे का सामना करने में सक्षम हैं और भारतीय सेना की जनरल स्टाफ की गुणात्मक आवश्यकता में निर्दिष्ट अधिकतम वजन सीमा से हल्की हैं। विभिन्न बीआईएस स्तरों के लिए 8.2 किलोग्राम और 9.5 किलोग्राम के न्यूनतम वजन के साथ ये मॉड्यूलर डिज़ाइन की जैकेट 360 डिग्री सुरक्षा प्रदान करती हैं।

इस उपलब्धि पर डीआईए-सीओई को बधाई देते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने कहा कि यह हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट डीआरडीओ, अकादमिक जगत और उद्योग जगत के सफल रक्षा आरएंडडी के प्रभावकारी इकोसिस्टम की एक उत्कृष्ट मिसाल है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास में उद्योग और अकादमी के समन्वय को बढ़ावा देने के लिए 2022 में आईआईटी दिल्ली में डीआरडीओ के संयुक्त उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र को संशोधित कर डीआईए-सीओई का गठन किया गया था। यह केंद्र उन्नत प्रौद्योगिकियों पर विभिन्न परियोजनाओं को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाता रहा है, जिसमें डीआरडीओ के वैज्ञानिक, अकादमिक शोधकर्ता और उद्योग साझेदार शामिल हैं।

Please Read and Share
      
Author

सुनील शर्मा

Follow Me
Other Articles
Previous

चित्रकूट के ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल जयंती मनाई गई

Next

भोपाल- एम्स भोपाल में बाल कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत एमबीबीएस छात्रों के लिए क्विज आयोजित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Suryoday Media Federation

Work From Home Opportunity

Ab ghar baithe online kaam karke extra income kamaane ka mauka! Is kaam ke liye kisi experience ki zarurat nahi hai. Sirf mobile aur internet hona chahiye.

Apply Now
Live Visitors Counter

🌐 Website Visitors

Total Visitors

801960

Today's Visitors

67047

Online Users

2738
  • About Us
  • Complaint Redressal
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Home

For advertizement Query themorningstar0005@gmail.com
Contact no- 9873573489

Laxmi Production House - Candid Photography & Cinematic Videography Delhi NCR
  • पाठक शिकायत हेतु हेल्पलाइन
    +91-9811573489
    suryodaymediafederation@gmail.com
Copyright 2024 — THE MORNING STAR. All rights reserved. The Morning Star