भोपाल:- महापौर श्रीमती मालती राय ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 के प्रतिभागियों को पुरस्कार किए वितरित

“महापौर मालती राय ने जलक्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित”

महापौर श्रीमती मालती राय ने सोमवार को प्रकाश तरूण पुष्कर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 68वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 के तहत विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की जलक्रीड़ा प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किए।

महापौर श्रीमती राय ने कहा कि शारीरिक एवं बौद्धिक विकास हेतु बालक, बालिकाओं के लिए खेल कूद की गतिविधियों सम्मिलित होना आवश्यक है।

श्रीमती राय ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी और बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर अपने अभिभावक, स्कूल, शहर, प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करने का आव्हान भी किया।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *