आगरा में वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट ऑर्गेनिक खाद तैयार कर रहा है

आगरा :- नगर निगम शहर को संवारने के लिये लगातार नये-नये प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम ने इंडियन एग्रो ऑर्गेनिक्स संस्था के साथ मिलकर डिसेंट्रलाइज्ड वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट स्थापित किया गया है। लोहामंडी इलाके में शुरू हुआ वेस्ट टू कम्पोस्ट एक ऐसा प्लांट है जो प्रयोग में लाये गए फूलों और बसई, सिंकदरा और बरोली अहीर क्षेत्र  की तीन मंडियों से आने वाले फल-सब्जियों के वेस्ट से ऑर्गेनिक खाद तैयार कर रहा है।

NDMC Jantar Mantar Clean-up :- जंतर-मंतर पर सफाई अभियान तेज, 100 से अधिक सफाईकर्मी और मशीनें तैनात

इस ऑर्गेनिक खाद से आप पेड़,पौधे और अच्छी फसल कर सकते हैं। 16 लाख रूपये की लागत से लगाए गए इस खाद प्लांट का उदघाटन निवर्तमान महापौर नवीन जैन द्वारा किया गया था।  इंडियन एग्रो ऑर्गेनिक्स संस्था के राजीव अग्रवाल ने बताया कि फूलों और फल सब्जियों के वेस्ट को लाया जाता है,जिसके बाद प्लांट में बनाये गए गड्डों में पहले वेस्ट को डाला जाता उसके बाद एक परत गोबर की डाली जाती है। इसी तरह से कई परत डाल दस  से पंद्रह  दिन रखा जाता है जिसके बाद इसे मशीन में डालकर ऑर्गेनिक खाद तैयार किया जाता है

 

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *