पूर्वी दिल्ली – 10 नकाबपोशो ने जानलेवा हमला करके महिला समेत छह को किया घायल, पुलिस ने मामला किया दर्ज

“जांच में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने घर में घुसकर हमला और मारपीट का मामला दर्ज किया है”

( द मार्निंग स्टार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता , वीडिओ सोर्स – सोशल मीडिया )

नई दिल्ली 12 / 08 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार

न्यू अशोक नगर में रविवार तड़के नकाबपोश दस बदमाशों ने एक परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में छह लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

पीड़िता काजल ने चाचा के परिवार पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। जांच में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने घर में घुसकर हमला और मारपीट का मामला दर्ज किया है।

घायलों की पहचान काजल, पिता विमल अग्रवाल, मां सुनीता, भाई अभिषेक, 17 साल की बहन व 11 साल के भाई के रूप में हुई है। विमल निजी कंपनी में काम करते हैं। अभिषेक ने बताया कि चाचा रामविलास से परिवार का संपत्ति विवाद चल रहा है। 

अदालत में चल रहे मामले में मार्च में उनके पक्ष में फैसला आया। इसके बाद नौ मार्च को चाचा ने परिवार पर हमला करवाया। चार अगस्त को नोएडा में आरोपियों ने पिता पर हमला करवाया। उनका तीन दिनों तक अस्पताल में इलाज चला। अब रविवार तड़के दस बदमाशों ने उनके घर पर हमला कर दिया।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights