बोरवेल में फंसी बच्ची को बचाया-राजस्थान

राजस्थान में दौसा जिले के जोधपुरिया गांव में बोरवेल के पास बने 35 फीट गहरे गढ्ढे में फंसी ढाई साल की बच्ची नीरू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

NDMC Jantar Mantar Clean-up :- जंतर-मंतर पर सफाई अभियान तेज, 100 से अधिक सफाईकर्मी और मशीनें तैनात

राष्ट्रीय आपदा राहत बल ने 20 घंटे की मशक्कत के बाद सुरंग खोदकर बच्ची को सकुशल बचाया। गौरतलब है कि कल शाम खेलते समय नीरू गड्ढे में गिर गई थी।

सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सही बताई जा रही है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान दौसा के जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार मौके पर ही मौजूद रहे और बचाव टीम की हौसला अफजाई की।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *