रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

“श्भारजपा के परिवर्तन यात्रा की समाप्ति में रामगढ़ पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वर्तमान सरकार पर वादा खिलाफी सहित कई गंभीर आरोप लगाए”

परिवर्तन यात्रा के समापन को लेकर शुक्रवार देर रात रामगढ़ के छावनी परिषद मैदान में भाजपा ने एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। इस जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में राज रक्षा मंत्री संजय सेठ ने शिरकत किया।

इस क्रम में उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के पहुंचने पर उनका स्वागत झारखंड के पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने किया।

लोगों को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है, राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और विधि व्यवस्था चौपट हो गई है, उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ संथाल में अपने वोट बैंक के लिए वहां के डेमोग्राफी को बदला जा रहा है तो दूसरी तरफ राज्य के मंत्री खनिज संपदा की घोटाला कर जेल में है।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा इसलिए कि झारखंड में आम लोगों के साथ वर्तमान सरकार ने वादा खिलाफी किया है।

 

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *