हरियाली तीज पर राशि अनुसार पहनें इस रंग की साड़ी, होगा लाभ

“आज यानि 07 अगस्त 2024 को हरियाली तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर हो चुकी है”

हरियाली तीज की शुरुआत 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर हो चुकी है। 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे इसका समापन होगा।  इस साल हरियाली तीज के अवसर पर 3 शुभ योग बनेंगे। हरियाली तीज के दिन परिघ योग, शिव योग और रवि योग बना है। 

हरियाली तीज सुहाग का पर्व है और इस दिन स्त्रियों को 16 श्रृंगार करती है और संग मिलकर तीज का का आनंद लेती हैं। ऐसे में राशि अनुसार साड़ी पहनने से तीज का आनंद दोगुना हो जाएगा। आइए जानते हैं हरियाली तीज पर आप अपनी राशि अनुसार किस रंग की साड़ी चुनें। 

मेष राशि

हरियाली तीज के दिन मेष राशि की महिलाओं को लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए। लाल रंग प्रेम का प्रतीक होता है और इस रंग से  पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है साथ ही मंगल देव की कृपा प्राप्त होती है। 

वृषभ राशि 

हरियाली तीज पर वृषभ राशि के जातकों को सिल्वर या गोल्डन रंग की साड़ी पहननी चाहिए। ऐसा करने से दम्पत्ति में मानसिक तनाव दूर होता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर हरे रंग की साड़ी, पहननी चाहिए।  मान्यता है इससे परिवार में खुशियों का आगमन होता है। 

कर्क राशि

कर्क राशि पकी स्त्रियां सिल्वर, गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें, इससे शादीशुदा जीवन में मनमुटाव दूर होगा।  जीवनसाथी के साथ नजदीकियां भी बढ़ती है। 

सिंह राशि 

हरियाली तीज पर  सिंह राशि वाली महिलाएं  लाल या नारंगी रंग की साड़ी पहनें। मान्यता है इससे पति और पत्नी के बीच सम्मान की भावना जाग्रत होती है। 

कन्या राशि

हरियाली तीज पर  कन्या राशि वाली स्त्रियों को सफलता,संपन्नता और  सौभाग्य की प्राप्ति के लिए हरे रंग की साड़ी पहननी चाहिए। 

तुला राशि 

तुला राशि की महिलाओं के लिए हरियाली तीज पर गुलाबी, सिल्वर रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। इससे शुक्र की कृपा से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए लाल और मैरून रंग की साड़ी पहनना शुभ रहेगा। इससे पति और पत्नी दोनों का ही भाग्योदय होगा। 

धनु राशि 

धनु राशि वाली स्त्रियों को तीज पर पीला रंग पहनना चाहिए। जो महिला अविवाहित है उनके विवाह के योग बनेंगे और विवाहिता को सुखद दांपत्य का आशीर्वाद मिलता है। 

मकर राशि   

मकर राशि वाले हरियाली तीज पर मोरपंखी रंग या गहरे नीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर नीले, बैंगनी, आसमानी रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इस उपाय से पति को लंबी उम्र का वरदान मिलेगा साथ ही नौकरी में तरक्की भी हो सकती है। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों को हरियाली तीज पर पीली या नारंगी रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इससे  सुखद दांपत्य का आशीर्वाद मिलता है। 

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights