38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से उत्तराखण्ड में आयोजित किए जांएगे

“उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल: 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक का आयोजन”

38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखण्ड में आयोजित किए जांएगे। 25 अक्टूबर को प्रस्तावित भारतीय ओलंपिक संघ की आम सभा की बैठक में राष्ट्रीय खेलों का पूरा कार्यक्रम जारी किया जायेगा। राष्ट्रीय खेलों के साथ ही शीतकालीन राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भी उत्तराखण्ड में होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उत्तराखण्ड पूरी तरह से तैयार है। राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य में बुनियाद ढांचा बनकर तैयार है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भव्य तरीके से किया जायेगा। जिन राज्यों में पिछले राष्ट्रीय खेल हुए हैं, उनके अनुभवों के आधार पर राज्य में और अच्छे तरह से खेलों के आयोजन के लिए कार्य किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अभी तक हुए राष्ट्रीय खेलों से बेहतर करने के प्रयास किये जांएगे। श्री धामी ने कहा है कि खेलों की अच्छी व्यवस्था के साथ ही खिलाड़ियों और देश भर से आने वाले लोगों के लिए राज्य में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *