Monsoon in uttrakhand : देहरादून। उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग ने नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है।
Raja raghuvanshi murder case : सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार
लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं।
मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेषकर पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।Tags: Uttarakhand Weather, Uttarakhand Rain, IMD, Orange Alert, Nainital, Bageshwar, Dehradun, Monsoon, Heavy Rain, Weather Update, India Weather Suryodaya Samachar