Weather Update :- IMD का ऑरेंज अलर्ट: असम, मेघालय, बिहार समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Weather update :- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने असम, मेघालय, बिहार, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश, जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Microsoft Layoffs :- माइक्रोसॉफ्ट की बड़ी घोषणा, छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को 9 महीने तक के वेतन का मिलेगा पैकेज

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इन क्षेत्रों में भी स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

IMD ने कहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की आशंका बनी हुई है। किसानों, यात्रियों और स्थानीय निवासियों से मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखने की अपील की गई है।प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Uttarakhand news :- उत्तराखंड में अगले 36 घंटे भारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 12 जुलाई तक तेज बारिश के आसार

Uttarakhand news :- उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में अगले 36 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पिछले कुछ घंटों से लगातार हो रही वर्षा के कारण कई इलाकों में जलभराव, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।

Earthquake in Maharashtra :- महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच भूकंप के झटके, मराठवाड़ा के कई जिलों में दहशत

प्रशासन ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन, पुलिस और राहत दलों को संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्गों और पहाड़ी सड़कों पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Monsoon in uttrakhand : उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Monsoon in uttrakhand : देहरादून। उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है।

 

मौसम विभाग ने नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है।

Raja raghuvanshi murder case : सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

 

मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेषकर पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।Tags: Uttarakhand Weather, Uttarakhand Rain, IMD, Orange Alert, Nainital, Bageshwar, Dehradun, Monsoon, Heavy Rain, Weather Update, India Weather Suryodaya Samachar