Uttarakhand news :- उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में अगले 36 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 12 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पिछले कुछ घंटों से लगातार हो रही वर्षा के कारण कई इलाकों में जलभराव, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।
Earthquake in Maharashtra :- महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच भूकंप के झटके, मराठवाड़ा के कई जिलों में दहशत
प्रशासन ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन, पुलिस और राहत दलों को संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्गों और पहाड़ी सड़कों पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।