Mee Bhoomi Mee Hakku :- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu आज नंदीयाल जिले के बानागनपल्ले गांव का दौरा करेंगे। इस दौरान वह राज्य सरकार के ‘मी भूमि-मी हक्कू’ कार्यक्रम में भाग लेंगे और किसानों को नई पट्टादार पासबुक वितरित करेंगे।
राज्य सरकार का यह कार्यक्रम भूमि अभिलेखों को अधिक पारदर्शी, सटीक और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। नई पट्टादार पासबुक के माध्यम से किसानों को अपनी भूमि से संबंधित दस्तावेजों तक आसान और सुरक्षित पहुंच उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
Uttar Pradesh news :- यूपी के पूर्व ARTO के लखनऊ स्थित घर पर विजिलेंस की छापेमारी, सोना-चांदी, नकदी और संपत्ति के दस्तावेज मिलने का दावा
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित करेंगे और सरकार की कृषि, भूमि सुधार तथा किसान कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी देंगे। इसके अलावा, स्थानीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा भी किए जाने की संभावना है।
राज्य सरकार का कहना है कि ‘मी भूमि-मी हक्कू’ अभियान का उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड प्रणाली को मजबूत बनाना, स्वामित्व संबंधी विवादों को कम करना और किसानों को उनकी जमीन से जुड़े अधिकारों का बेहतर संरक्षण देना है।